KHABAR : उद्योगपति की चाकू मारकर हत्या:हमले के बाद बिजनेस पार्टनर फरार; बेटा घर में सो रहा था, पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई थी, पढ़े MP44 की खबर

MP 44 NEWS August 23, 2025, 12:58 pm Technology

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में शनिवार सुबह उद्योगपति चिराग जैन की उनके ही पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई हुई थीं। 8 साल का बेटा घर में सो रहा था। वारदात मिलन हाइट्स अपार्टमेंट में हुई, जहां खून देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बिजनेस पार्टनर से पिछले कुछ समय से विवाद एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में चिराग जैन अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी सांवेर रोड पर पाइप की फैक्ट्री है। तिलक नगर में रहने वाले बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से पिछले कुछ समय से चिराग का विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक बात करने के बहाने चिराग के घर पहुंचा था। टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि विवाद में जाट समाज के 4 और पाटीदार समाज के 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों में अरविंद पाटीदार, प्रदीप पाटीदार और दशरत जाट को गोली लगी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों- राधेश्याम, अशोक, भरत, मान सिंह, विशाल, महावीर, सूरज, श्यामलाल, घनश्याम, मोहन, जगदीश, राम और अरविंद पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कुछ आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। घर में रखा चाकू उठाकर चिराग पर कई वार किए घर में चिराग और विवेक के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक ने घर में रखा चाकू उठाकर चिराग पर कई वार कर दिए। हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि घर का गेट खुला हुआ है और अंदर खून फैला हुआ है। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रहे कनाडिया टीआई सहर्ष यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल आरोपी बिजनेस पार्टनर फरार है। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। दोस्त ने कहा- गले-पेट पर चाकू के 10-12 घाव चिराग के दोस्त दीपक जैन ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हमें फोन पर जानकारी मिली। जब पहुंचे तो चिराग खून से लथपथ थे। उनके गले और पेट पर 10-12 चाकू के निशान थे। पता चला कि बिजनेस पार्टनर विवेक घर में घुसकर हमला कर फरार हो गया। दीपक के मुताबिक, दोनों पहले साथ काम करते थे, लेकिन कुछ महीने पहले अलग हो गए थे। इसी रंजिश की वजह से यह घटना हुई है। विवेक इतनी बड़ी वारदात कर सकता है, यह किसी ने नहीं सोचा था।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });