*KHABAR : विधायक जावद के मुख्य आतिथ्य मे हुआ संकल्प से समाधान के अंतर्गत विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 21, 2026, 7:59 pm Technology

नगर परिषद रतनगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 जाट रोड स्थित विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन परिसर स्थित डौम मे हिमांशु चन्द्रा कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार रतनगढ़ मे जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नीमच के द्वारा जिला चिकित्सालय नीमच के सहयोग से संकल्प से समाधान के अंतर्गत जिले के दिव्यांग बच्चों की त्वरित पहचान एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथी के रूप मे ओमप्रकाश सखलेचा विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री विधानसभा जावद, अतिथी गोपाल चारण अध्यक्ष जनपद पंचायत जावद,जसवंत बंजारा भा.ज.पा.मंडल अध्यक्ष रतनगढ़/डीकेन, सतिष व्यास भाजपा जिला मंत्री नीमच, कचरूलाल गुर्जर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी रतनगढ़, पिंकेश मंडोवरा भाजपा मंडल महामंत्री रतनगढ़, मांगीलाल भील प्रतिनिधी जिला पंचायत सदस्य नीमच, राजेन्द्र मुन्दडा सभापति नगर परिषद रतनगढ़, मनोहर लाल सोनी पार्षद नगर परिषद रतनगढ़ एवं डॉ. डी प्रसाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नीमच, डॉ संगीता भारती पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नैत्र विशेषज्ञ नीमच आदि के आतिथ्य मे विशेष केम्प का आयोजन किया गया। विशेष केम्प के दौरान कुल पंजीयन 184 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया जिसमे अस्थि बाधित 59, तंत्रिका तंत्र 18, मानसिक दिव्यांग 14, मानसिक बीमारी 2, दृष्टि बाधित 3, श्रवण बाधित 2, बहु दिव्यांग 03, रेलवे प्रमाण पत्र 1, बस पास हेतु 63 हितग्राहियों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। केम्प मे प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विशेषज्ञ डॉ संगीता भारती पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नैत्र विशेषज्ञ नीमच, डॉ सतिष चोधरी मेडिकल स्पेशलिस्ट नीमच, डॉ योगेन्द्र धाकड शिशु रोग विशेषज्ञ नीमच, डॉ कृष्णकुमार कारपेन्टर मनोचिकित्सक नीमच, डॉ अरविन्द गुप्ता नाक कॉन गला रोग विशेषज्ञ, डॉ दिव्यांग पाण्डेय अस्थी रोग विशेषज्ञ आदि के द्वारा केम्प मे हितग्राहियों की त्वरित जॉच कर, प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। तथा प्रशासनिक रूप से बी.एल.डाबी तहसीलदार टप्पा रतनगढ, सहा. नोडल अधिकारी डॉ मोहन मुजाल्दे प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी डीकेन, खेमचन्द मुसले नोडल अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, बोहरा जिला समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत जावद, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच से प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहिर, फिजियोथैरेपिस्ट तन्वी कोठारी,चौकीदार सत्यराम रावत,प्रगति रैकवार,जनपद पंचायत जावद, नगर परिषद कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, समस्त ऑगनवाडी कार्यकर्ता, समस्त पंचायत सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भरत कुमार भाटी ने किया, एवं आभार दीपक कारपेंटर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रतनगढ़ ने किया। आगामी विशेष केम्प का आयोजन- संकल्प से समाधान के अंतर्गत इसी कृम मे नगर पालिका नीमच मे दिनांक 23.02.2026 को रेडक्रास भवन जिला चिकित्सालय नीमच, नगर परिषद जीरन मे दिनांक 25.02.2026 को शासकीय चिकित्सालय जीरन, नगर परिषद रामपुरा मे दिनांक 27.02.2026 शासकीय अस्पताल रामपुरा, नगर परिषद सिंगोली में दिनांक 28.02.2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली, नगर परिषद कुकडेश्वर में दिनांक 05.03.2026 को शासकीय चिकित्सालय कुकडेश्वर एवं शासकीय चिकित्सालय सिंगोली एवं जनपद पंचायत मनासा/नगर परिषद मनासा मे दिनांक 06.03.2026 द्वारा संकल्प से समाधान के अंतर्गत जिले के दिव्यांग बच्चों की त्वरित पहचान एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें अधिक से अधिक दिव्यांग हितग्राही आयोजित शिविर में पहुंचकर, प्रमाण पत्र प्राप्त करें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });