*KHABAR : जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने ली किसान उत्‍पादक संगठनों की बैठक, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 19, 2026, 11:26 am Technology

नीमच | मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नीमच की अध्यक्षता में जिले में कार्यरत विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों (FPO's) की बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया, जिसमें कृषि विभाग अंतर्गत 16 किसान उत्पादक संगठनों (FPO's) तथा वाटरशेड द्वारा संचालित 03 किसान उत्पादक संगठनों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नीमच द्वारा किसान उत्पादक संगठनों (FPO's)के उन्नयन हेतु एक क्षेत्र में केंद्रीत न रहकर विविध क्षेत्रों जैसे प्रोसेसिंग, पेकेजिंग, यंत्रीकरण, साइलेज मेकिंग जैसे क्षेत्रों में कार्य करने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही कृषि तथा संबद्ध सभी विभागों को अपनी विभागीय योजनाओं में किसान उत्पादक संगठनों (FPO's) के सदस्यों को लाभांवित करने हेतु विशेष रूचि लेने हेतु निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में उप संचालक कृषि, उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें, सहायक संचालक, मतस्य, सचिव, कृषि उपज मंडी, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। अंत में आभार उप संचालक कृषि, नीमच पी.सी. पटेल ने माना।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });