मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा प्रसिद्ध इतिहासविद महाराज कुमार डॉ. रघुवीरसिंह सीतामऊ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर व्याख्यान का आयोजन 23 फरवरी को नीमच में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक और पाठक मंच संयोजक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि डॉ. विकास दवे निदेशक साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के निर्देशन में लगातार तीसरे वर्ष महापुरुषों की याद में नीमच में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके पूर्व महर्षि अरबिंद और मालवी कवि भावसार बा पर कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं । मध्यकालीन इतिहास के अध्ययन के प्रमुख केंद्र नटनागर शोध संस्थान ,सीतामऊ के संस्थापक डॉ. रघुवीर सिंह का इतिहास के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान है । साहित्य अकादमी के इस आयोजन के माध्यम से डॉ. रघुवीर सिंह के योगदान पर चर्चा की जाएगी।