नीमच | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा मनासा क्षेत्र के कुण्डला निवासी सुनील मालवीय को दो छोटी बेटियों के पालन पोषण के लिए 50 हजार रूपये की तत्कालिक आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। आवेदक सुनील की पत्नि सुशीला की 13 नवम्बर 2025 को उदयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। आवेदक की छोटी बेटिया है और उसकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने पर कलेक्टर द्वारा आवेदक सुनील को दो बच्चियों की समुचित देखभाल एवं पालन पोषण के लिए रेडक्रास नीमच से 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत गई है