*KHABAR : महाशिवरात्रि पर बघाना को मिली सीवरेज की सौगात सीवरेज योजना से बघाना स्वच्छ व सुंदर होगा, सांसद, विधायक, नपाध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों के हाथों हुआ 14.69 करोड़ की योजना का भूमि पूजन, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 15, 2026, 7:26 pm Technology

नीमच | नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत महाशिवरात्रि पर्व पर सांसद सुधीर गुप्ता,विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपडा सहित अन्य अतिथिगणो ने बघाना क्षेत्र को भी सिवरेज की सौगात देते हुए अमृत 2.0 योजना अंतर्गत बघाना में 14 करोड़ 69 लाख की लागत वाले सीवरेज कार्य का भूमि पूजन किया!इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, सांसद प्रतिनिधि आलोक मालू, नपा सभापति नीरज अहीर, निलेश पाटीदार,सत्यनारायण गोयल व पार्षद किरण शर्मा भी मंचासीन थे! बघाना के अहीर व्यायम शाला के बाहर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में अतिथिगणो का स्वागत ढोल,नगाड़े व आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर किया गया! कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल जी, भारत माता व सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण की गई! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी गुप्ता के नेतृत्व में देश व प्रदेश की दिशा बदल रही है! हर वर्ग के लिए योजनाओं व हर क्षेत्र में विकास से भारत विकसित भारत की श्रेणी में खड़ा हुआ है! सीवरेज योजना गांव व शहरों को स्वच्छ बनाने और नदियों में प्रदूषण जल व गंदगी को जाने से रोकने की योजना है! आज बघाना में सीवरेज योजना का भूमि पूजन किया गया है, इस योजना से बघाना भी स्वच्छ व सुंदर क्षेत्र बनेगा और यहां विकास का मार्ग प्रशस्त होगा! इस अवसर पर विधायक परिहार ने उद्बोधन में कहां की बघाना क्षेत्र किसी समय में विकास के नाम पर पिछड़ा हुआ था किंतु यहां हो रहे विकास के कार्यो ने इसे विकास की पंक्ति में अग्रसर कर दिया है, अब यह उपनगर नहीं मुख्य नगर कहलाने लगेगा! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चोपड़ा ने कहा कि सांसद जी और विधायक जी के प्रयासों से आज बघाना को भी सिवरेज की सौगात मिलने जा रही है!यहां 14 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से साडे 14 मीटर लंबी लाइन डलेगी व वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट बनेगा! इस दौरान चोपड़ा मैं शहर में हुए अन्य विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमने शहर विकास का जो संकल्प लिया था उसे पूरा कर नागरिकों के सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं! कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत ने भी संबोधित किया! स्वागत भाषण नप सभापति एवं बघाना के पार्षद नीरज अहीन ने दिया! कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि रामलाल ग्वाला, पार्षद राकेश किलोरिया, आलोक सोनी, रूपेंद्र लॉक्स, दुर्गा शंकर भील सहित बघाना क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता एंबेसडर विजय बाफना ने किया व आभार सीएमओ दुर्गा बामनिया ने व्यक्त किया!

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });