बैठक में स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि जिले में मुख्य सड़कों पर स्थित ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता से साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित करें और ग्रामीणों के सहयोग से गांव के प्रमुख स्थानों, सड़कों, चौराहों पर साफ-सफाई करवाएं। पी.एम.आवास योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने वर्ष 2025-26 के स्वीकृत नवीन आवास के कार्यो में आवास स्वीकृति के साथ ही प्रथम किश्त जारी करने के निर्देश दिए। अब तक 8837 आवास निर्माण के लक्ष्य विरूद्ध 3007 आवास निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं