*KHABAR : रेडक्रास नीमच में आज दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविर, दिव्‍यागजनों से लाभ लेने की अपील, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 15, 2026, 11:00 am Technology

नीमच | प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्‍प से समाधान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जनजातिय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभागों के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित इन शिविरों में दिव्‍यांगजनों की शीघ्र पहचान कर, उनके तत्‍काल दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। रेडक्रास परिसर नीमच में आज 16 फरवरी को प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है। उप संचालक सामाजिक न्‍याय पराग जैन ने अधिकाधिक ऐसे दिव्‍यांगजन जिनका अभी तक दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है, वे शिविर में उपस्थित होकर अपना दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });