नीमच देवों के देव महादेव के भक्ति का महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बैकुंठ धाम स्थित 167 वर्ष प्राचीन मनोकामना महादेव पर प्रातः काल भस्म आरती से पर्व की शुरुआत हुई तत्पश्चात जलाभिषेक, और भक्ति का संगम चला, जिसमें प्रातः काल से ही मातृशक्ति और श्रद्धालु जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, समिति संरक्षक शिव महेश्वरी, अध्यक्ष दिलीप छाजेड़, सचिव रमेश जायसवाल ,कोषाध्यक्ष श्रेयांश लोढ़ा ,सचिव मनीष मारू ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोपहर के पश्चात मनोकामना महादेव के पहाड़ को स्वर्ण आभूषण जैसे श्रृंगार से सजाया गया, एवं 1011 सहस्त्र धाराओं से मनोकामना महादेव जी का जलाभिषेक किया गया, मनोकामना महादेव के निर्माण कार्य भी चल रहा है ,समिति ने समस्त भोले बाबा के भक्तों से मुक्त हाथ से दान देकर कार्य को और प्रगति प्रदान करने का अनुरोध किया है