*KHABAR : एडीएम की अध्‍यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 12, 2026, 7:04 pm Technology

नीमच | सभी विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी कल्‍याण से संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। पेंशन प्रकरण, समयमान, वेतनमान, डी.ए.एरियर सहित अन्‍य स्‍वत्‍वों का भुगतान सभी शासकीय सेवकों को तत्‍परतापूर्वक समय-सीमा में करें। यह निर्देश अपर कलेक्‍टर बी.एस.कलेश ने गुरूवार को कलेक्‍टोरट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में दिए। बैठक में जिला अधिकारी एवं विभिन्‍न कर्मचारी, संगठनों के जिला स्‍तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कर्मचारी संगठनों ने निर्वाचन ड्यूटी में कार्यरत रहे शासकीय सेवकों को निर्वाचन कार्य का ड्यूटी प्रमाणीकरण पत्र जारी करने का सुझाव दिया। शिक्षकों के लंबित समयमान, वेतनमान, डी.ए.एरियर के आदेश जारी कर भुगतान का सुझाव भी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने दिया। बैठक में म.प्र.शिक्षक कांग्रेस, म.प्र.राज्‍य कर्मचारी संघ, म.प्र.तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों ने भी अपने संगठन की ओर से कर्मचारियों की विभिन्‍न मांगों से संबंधित मांग पत्र प्रस्‍तुत किए। जिस पर कार्यवाही का विश्‍वास एडीएम ने दिलाया। जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि शिक्षकगणों के पात्रतानुसार क्रमोन्‍नति एवं समयमान, वेतनमान आदेश जारी कर दिए गऐ है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });