नीमच | जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) तहत चंगेरा में स्थापित लहसुन प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया गया। यह इकाई पूरबसिंह पिता पुनीत सिंह, निवासी नीमच द्वारा चंगेरा कृषि उपज मंडी के पास स्थापित की गई है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ वैष्णव ने हितग्राही से इकाई की स्थापना लागत, प्राप्त अनुदान, बैंक ऋण तथा संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की। हितग्राही ने बताया, कि इकाई की कुल लागत 34 लाख रुपये है, जिसमें 30 लाख रुपये बैंक ऋण के रूप में तथा 10 लाख रुपये शासन द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान किए गए हैं। योजना का लाभ प्राप्त कर हितग्राही आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ है तथा नियमित रूप से बैंक ऋण की किश्तों का भुगतान कर रहा है। उक्त इकाई के माध्यम से 7 से 8 स्थानीय महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ उद्यान अधिकारी संदीप कुमार प्रजापत तथा जिला रिसोर्स पर्सन (PMFME योजना) सुभाष चंद्र शर्मा उपस्थित थे। उल्लैखनीय है, कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जिले में स्थापित इकाइयाँ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर सृजित कर रही हैं और किसानों एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।