*KHABAR : सीएमओ बामनिया ने सड़क किनारे बंधे पशुओं को हटवाया,नर्सरी वालों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 7, 2026, 7:21 pm Technology

नीमच! शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए सफाई व्यवस्था व सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने को लेकर निरंतर सक्रिय नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने शनिवार 7 फरवरी को भी शहर का भ्रमण किया और जहां भी सड़क किनारे पशु बंधे हुए पाए गए उन्हें मौके पर ही खड़े रहकर हटवाया तथा जिला चिकित्सालय के बाहर पुरानी पुलिस लाइन के सामने सड़क तक अस्थाई नर्सरी लगाकर पौधे बेचने वालों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी ! सीएमओ बामनिया ने शनिवार को सुबह स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक व स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज के साथ सफाई व्यवस्था के आकस्मिक निरीक्षण की शुरुआत दशहरा मैदान से की और वहां अस्थाई दुकानदारों को दुकान के बाहर गंदगी ना करने के निर्देश देने के साथ ही मौके पर चालान बनवाएं! इसके पश्चात बामनिया स्कीम नंबर 9 स्थित शंकर आईल मील व मूलचंद मार्ग क्षेत्र मैं पहुंची और शंकर आयल मिल के यहां सड़क किनारे पशु बंधे हुए पाए जाने पर उन्हें वहां खड़े रहकर हटवाया और भविष्य में वहां पशु न बांधने की चेतावनी दी! वहां से बामनिया बघाना, ग्वालटोली, बरुखेड़ा रोड, जिला चिकित्सालय परिसर पहुंची ओर बरुखेड़ा रोड व ग्वालटोली में कुछ स्थानों पर सड़क किनारे पशु बंधे पाए जाने पर उन्हें वहां से हटवाया तथा जिला चिकित्सालय के बाहर नर्सरी वालों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए! बामनिया ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारीयों की अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्देश भी स्वास्थ्य अधिकारी को दिए!

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });