*KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने प्रदान की दिव्‍यांग शांतिबाई को नि:शुल्‍क ट्राईसिकल, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 3, 2026, 8:04 pm Technology

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 90 आवेदकों को समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम बी.एस.कलेश, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन, चंद्रसिह धार्वे व जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने बंगला नम्‍बर 32, वार्ड नम्‍बर 26 नीमच केंट निवासी दिव्‍यांग शांतिबाई को नि:शुल्‍क ट्राईसिकल प्रदान की है। कलेक्‍टर के हाथो ट्राईसिकल पाकर शांतिबाई खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हो गई। जनसुनवाई में अठाना की नानीबाई पति रामकरण के आवेदन पर गम्‍भीर बीमारी के नि:शुल्‍क उपचार के लिए एमवाय इंदौर से चर्चा कर, नि:शुल्‍क उपचार की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच डॉ.दिनेश प्रसाद को दिए है। जनसुनवाई में राजपुरिया के कन्‍हैयालाल, श्‍यामलाल, दारू के नंदलाल, जूना भदाना के कारूलाल, कंजार्डा के शंभुलाल, रेवली देवली के शांतिलाल, जुना मालाहेडा की बच्‍चीबाई, लसुडी तंवर की आशा बाई, सरजना की चतरबाई, मनासा के रोहित कछावा, सिंगोली के पियुष, श्रीपुरा के कन्‍हैयालाल, ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए। इसी तरह बरूखेडा की रेखा, भरभडिया के राधेश्‍याम, दारू के दिलीप पुरोहित, गोविंद दास, ग्‍वालटोली की हेमलता यादव, जावद के हरजी, लाछ के नारायण, रेतपुरा के कन्‍हैयालाल, हनुमंतिया पंवार की सोहन कुंवर, कुचदौड के श्‍यामलाल, लेवडा के जसवंतसिह, जीरन के विजय, दामोदरपुरा के तुलसीराम, बरलई के अर्जुन पाटीदार, अठाना के रमेशदास बैरागी, भाटखेडी के शंकरलाल, पिपलोन के घनश्‍याम, भगवानपुरा की भगवती बाई, डूंगलावदा के रामलाल, गोविंदपुरा के चांदमल, दामोदरपुरा की शांतिबाई ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });