नीमच। स्वतंत्र भारत का 80 वां केंद्रीय बजट केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा 01 फरवरी 2026 को संसद में प्रस्तुत किया जायेगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बजट प्रस्तुति की परंपरा में व्यापक परिवर्तन आया है। बजट को केवल आय-व्यय का विवरण न रखते हुए इसे विकसीत भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने का सशक्त माध्यम बनाया गया है। केंन्द्रीय बजट प्रचार प्रसार अभियान के जिला संयोजक नीलेश पाटीदार (कर सलाहकार) ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल के निर्देशानुसार 01 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी जिले भर के सभी मंडल स्तर पर बजट प्रस्तुति को सामुहिक रूप से देखने की व्यवस्था करेगी। केन्द्रीय बजट प्रचार अभियान 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक संपुर्ण प्रदेश व जिले भर में चलाया जायेगा। जिसके तहत संगठन द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। पाटीदार ने बताया कि इस अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जिला स्तर पर एक टीम का भी गठन किया गया है जिसमें जिले के सह संयोजक श्याम काबरा, आशीष सारडा, सत्यनारायण गोयल, दीपक असनानी, मीडिया प्रभारी विकास नामदेव, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी को नियुक्त किया गया ।