नीमच | संकल्प से समाधान अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आज 4 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से मनासा विकासखण्ड के ग्राम चचोर में कलस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न विभागों की 106 सेवाओं को प्रदान करने के लिए ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त कर उनका शिविर में ही निराकरण किया जावेगा। एसडीएम किरण आंजना ने क्षेत्र के ग्रामीणों से इस शिविर का लाभ उठाने का आगृह किया है। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण करेंगे
