नीमच/चित्तौड़गढ़। श्री साँवरिया सेठ भक्त मंडल नीमच द्वारा एक भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा नीमच से शुरू होकर भगवान श्री साँवरिया सेठ के दरबार तक जाएगी। इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के उत्साह को दोगुना करने के लिए सुप्रसिद्ध लोक गायक छोटू सिंह रावणा विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
यात्रा के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा, जहाँ छोटू सिंह रावणा अपनी मधुर आवाज़ में भजनों की गंगा बहाएंगे 3 फरवरी लायंस पार्क चौराहा, नीमच में विशाल भक्ति संध्या का आयोजन ओर 4 फरवरी कृषि उपज मंडी, निंबाहेड़ा में बाबा साँवरिया के नाम एक शाम भक्ति के साथ।
आयोजन मंडल के अनुसार 4 फरवरी को सुबह 8:30 बजे नीमच के लायंस पार्क चौराहे से पैदल यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। इस दौरान हजारों भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।
इस भव्य कार्यक्रम के निवेदक अरुल अशोक गंगानगर जो सभी भक्तों का स्वागत करेंगे। गायक छोटू सिंह रावणा ने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी धर्मप्रेमी जनता को इस यात्रा और भक्ति संध्या में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
साँवरिया सेठ की कृपा से हम सब मिलकर नीमच से दरबार तक पैदल चलेंगे और भजनों के माध्यम से प्रभु को रिझाएंगे। आप सभी इस पावन यात्रा और भक्ति संध्या का हिस्सा बनें। — छोटू सिंह रावणा