*KHABAR : मनरेगा बचाओ एवं बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के विरोध में आज 8 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 7, 2026, 6:58 pm Technology

मंदसौर । मनरेगा योजना को कमजोर करने, बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा कुछ दिनों पूर्व जिले में हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को हुए भारी नुकसान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दिनांक 8 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे गांधी चौराहा मंदसौर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा । इस धरना प्रदर्शन का उद्देश्य प्रभावित किसानों की आवाज़ बुलंद करना तथा सरकार से तत्काल राहत एवं मुआवज़े की मांग करना है । धरना प्रदर्शन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण उपस्थित रहेंगे । धरना प्रदर्शन में मंदसौर जिले के किसान बंधु एवं कांग्रेसजन बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे । उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने दी

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });