मंदसौर । शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे शिवना शुद्धिकरण जनअभियान का सिलसिला रविवार को 89वें दिन भी निरंतर जारी रहा । इस दौरान श्रमदानियों द्वारा शिवना नदी में फैली काई, कचरा व गंदगी को निकालकर नदी को स्वच्छ किया गया। साथ ही नदी के आसपास फैले प्लास्टिक, पन्नी, बोतलें एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को भी एकत्र कर साफ-सफाई की गई। अभियान के तहत लगभग 1 ट्राली कचरा नदी से बाहर निकाला गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन ने कहा कि “स्वच्छ नदी से ही स्वस्थ जीवन संभव है। यदि हम अपनी नदियों को गंदा करेंगे तो उसका दुष्परिणाम बीमारियों के रूप में हमारे घरों तक पहुंचेगा । जेन ने आमजन से विशेष अपील करते हुए कहा कि नदी को कूड़ादान न बनाएं तथा नदी में प्लास्टिक, गंदा कचरा, पूजा-पाठ की सामग्री या अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालें, जिससे जल प्रदूषण रोका जा सके । विधायक जैन ने सभी मंदसौरवासियों से आह्वान किया कि वे शिवना शुद्धिकरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर श्रमदान करें और इस जनअभियान को सफल बनाएं ।
शिवना शुद्धिकरण अभियान के 89वें दिन श्रमदान में उपस्थित प्रमुख श्रमदानियों में विधायक विपिन जैन, समाजसेवी हेमराज खाबिया, राकेश जैन पिंटू, विजय आनंद, अमलावद गांव से कैलाश कुमावत, हरीश मीणा, श्रवण मीणा, महिला नेत्रियों में अनीता भदोरिया, प्रमिला पंवार, कौशल्या त्रिवेदी, कांग्रेसजन में राजनारायण लाड़, विकास दशोरा, संजय नाहर, दिलीप देवड़ा, रमेश सिंगार, साबिर इलेक्ट्रीशियन, सादिक गौरी, अजय सोनी, राजेश चौधरी, राकेश सेन, ऋषिराज लाड़, गोपाल बंजारा सहित अनेक श्रमदानी उपस्थित रहे