नीमच। हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ मार्ग का भूमिपूजन 8 फरवरी 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे सांसद सुधीर गुप्ता के विशिश्ट आतिथ्य, विधायक दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य एवं नपाध्यक्ष स्वाति चौपडा की अध्यक्षता में मीणा मोहल्ला नीमचसिटी में सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर विशेश अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवा, दीनदयाल मण्डल अध्यक्ष दारासिंह यादव, पार्शद किरण शर्मा, राकेश किलोरिया, रामचन्द्र धनगर उपस्थित रहेंगे। 297.87 लाख की लागत से होगा 2.55 किमी लम्बे इस मार्ग के बनने से मुख्य रूप से नीमच सिटी वासियों को वैकल्पिक मार्ग मिलने से बहुत सहुलियत होगी। इसे सिटीवासियों के लिए एक बडी सौगात माना जा रहा है।
