*KHABAR : ग्रामीणजन पशुपालन केसीसी का लाभ लेकर पशुपालन को बढावा दे-कलेक्‍टर, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 4, 2026, 8:06 pm Technology

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संकल्‍प से समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम चचोर में बुधवार को संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत कलस्‍टर स्‍तरीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम किरण आंजनाएवं जिला अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। शिविर में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने उपस्थित ग्रामीणजनों की समस्‍याएं सुनी और उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। ग्राम बनड़ा एवं चचोर के ग्रामीणों की मांग पर गांव बनड़ा में आम रास्‍ते एवं चचोर के शमशान मार्ग पर रास्‍ता अवरूद्ध करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर, रास्‍ता खुलवाने के अनुरोध पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार रामपुरा को तत्‍काल मौके पर जाकर रास्‍ता विवाद का हल करवाकर आम रास्‍ताखुलवाने के निर्देश दिए। ग्राम चचोर के ग्रामीणों द्वारा संकुल प्राचार्य द्वारा दो शिक्षकों का संलग्‍नीकरण करने से पढ़ाई प्रभावित होने तथा अतिथि शिक्षक को बगैर काम के मानदेय भुगतान की शिकायत पर कलेक्‍टर ने बीईओ मनासा को दो दिवस में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए। चचोर के ग्रामीणों ने ड्रोन सर्वे में आबादी क्षेत्र के कुछ मकान छूट जाने से पट्टाधिकार से वंचित रहने की शिकायत पर कलेक्‍टर ने कहा, कि नवीन आबादी घोषित करने की कार्यवाही कर छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को पट्टाधिकार प्रदान करने की कार्यवाही की जावेगी। कलेक्‍टर ने बनड़ा के एक ग्रामीण की मांग पर गांव में राशन दुकान का सुव्‍यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश जि.के.सा.बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आर.पी.नागदा को दिए। कलेक्‍टर ने चचोर में गरीबी रेखा के पात्र हितग्राहियों का पुन: सर्वेक्षण करवा कर उनके नाम बी.पी.एल.सूची में जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश भी जनपद सीईओ को दिए है। कलेक्‍टर ने शिविर को संबोधित करते हुए ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों से पशुपालन केसीसी बनवाने, उन्‍नत नस्‍ल का पशुपालन करने और पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ लेने का आव्‍हान किया। उन्‍होने ग्रामीणों को पशुपालन के.सी.सी.के लिए आवेदन करने और ब्‍याजमुक्‍त ऋण लेकर पशुपालन बढाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्‍होने पशुपालकों को अपने पशुओं में एफ.एम.डी.टीकाकरण करवाने की समझाईश भी दी। कलेक्‍टर ने स्‍वास्‍थ्‍य तथा महिला एवं बाल विकास अमले को निर्देशित किया, कि कोई भी महिला, बच्‍चा टीकाकरण से वंचित ना रहे। सभी गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी.पंजीयन एवं जांच सुनिश्चित हो। सभी बच्‍चों और महिलाओं को गर्म पका भोजन प्रतिदिन दिया जाए और टेकहोम राशन भी सभी गर्भवती महिलाओं को वितरित किया जाए। शिविर में स्‍वास्‍थ्‍य, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थितजनों को देकर उनका लाभ उठाने की प्रक्रिया बताई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });