*KHABAR : किसान नेता राजकुमार अहीर ने दिखाई दरियादिली, परिजनों को कलेक्टर से मिलवाया, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 7, 2026, 8:31 pm Technology

नीमच। दो दिन पूर्व नीमच जिले के जावद विधानसभा की मड़ावदा पंचायत के ग्राम रानपुर में आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित लगभग 20 मासूम बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस पर समीप में कार्य कर रहीं कंचनबाई जी ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना बच्चों को तिरपाल से ढँककर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया। आज शुक्रवार को परिजन के साथ माननीय कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर परिवार के व्यक्ति को नौकरी एवं आर्थिक सहायता देने हेतु बात कही। माननीय कलेक्टर महोदय ने आश्वस्त किया हैं कि कंचन बाई के सुपुत्र को नौकरी दी जाएगी। कलेक्टर महोदय से मुलाकात के दौरान मेरे साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी प्रभु चंदेल मौजूद थे। कंचनबाई के निधन पर सबसे पहले किसान नेता राजकुमार अहीर ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की थी एवं परिजनों को नीमच कलेक्टर महोदय से मुलाकात हेतु भी बात की।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });