*KHABAR : संकल्‍प से समाधान अभियान - सिंगोली में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 11, 2026, 1:43 pm Technology

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिले में नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराधा द्विवेदी, नेत्र चिकित्सा सहयक श्री प्रकाश सिंधवानी, डीसीएम, बीसीएम के नेतृत्व सहयोग से समस्त आशा, आशा सुपरवाईजर, अर्बन आशा के सहयोग से नेत्र रोगियों की जांच की गई। संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत सोमवार को आयोजित इस नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद की जांच के नि:शल्‍क शिविर का 132 नेत्र रोगियों ने लाभ उठाया। इसमें मोतियाबिंद के 21, टेरिजियम के 7, चश्‍में के लिए 36, आंखों की एलर्जी के 35, आंख के इन्‍फेक्‍शन के 8 तथा 25 अन्‍य नैत्र रोगियों की जांच कर उनकों उपचार के लिए चिन्हित किया गया तथा आवश्‍यकतानुसार नि:शुल्‍क औषधियां वितरित की गई

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });