*KHABAR : खनिज का अवैध परिवहन एक डम्‍पर एवं तीन ट्रेक्‍टर वाहन जप्‍त, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 11, 2026, 8:23 pm Technology

नीमच | जिला खनिज अधिकारी गजेन्‍द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज टीम द्वारा अवैध उत्‍खन्‍न परिवहन एवं भण्‍डारण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नयागांव एवं मनासा क्षेत्र में बुधवार को रेत का अवैध परिवहन करते चार वाहनों को जप्‍त किया गया है। जप्‍त वाहनों को पुलिस थाना मनासा एवं नयागांव की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खडा किया गया है। जप्‍त वाहनों में रेत डम्‍पर पंजीयन क्र.आर.जे.09 जी.डी.9806, ट्रेक्‍टर न्‍यू पॉवर ट्रेक, महिन्‍द्रा 275 एवं महिन्‍द्रा 475 शामिल है। विभाग द्वारा म.प्र.खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्‍डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });