*KHABAR : रामपुरा में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 136 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 11, 2026, 8:10 pm Technology

नीमच | प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिले में नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद एवं बी.एम.ओ.डॉ.उमेश बसेर के मार्गदर्शन में नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ.संगीता भारती, मेडिकल आफीसर डॉ.अभिषेक चौहान, नेत्र चिकित्सा सहयक प्रकाश सिंधवानी के सहयोग से समस्त आशा, आशा सुपरवाईजर, अर्बन आशा के सहयोग से नेत्र रोगियों की जांच की गई। संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत बुधवार को आयोजित इस नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद की जांच के नि:शल्‍क शिविर का 136 नेत्र रोगियों ने लाभ उठाया। इसमें मोतियाबिंद के 18, नाखूना के 13,दूरबीन नजर के चश्‍में के लिए 8, आंखों की एलर्जी के 18, तथा पास की नजर के चश्‍में के लिए 47 एवं 6 अन्‍य नैत्र रोगियों की जांच की गई। 25 अन्‍य नैत्र रोगियों की जांच कर तथा आवश्‍यकतानुसार नि:शुल्‍क औषधियां वितरित की गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });