*KHABAR : जावद में आज दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविर, जिले में 9 स्‍थानों पर दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 12, 2026, 7:36 pm Technology

नीमच | प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्‍प से समाधान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत आज 13 फरवरी से 6 मार्च तक जिले में 9 स्‍थानों पर दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जनजातिय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभागों के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित इन शिविरों में दिव्‍यांगजनों की शीघ्र पहचान कर, उनके तत्‍काल दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। शा.चिकित्‍सालय जावद में आज 13 फरवरी को जनपद क्षेत्र जावद, नगर परिषद जावद, सरवानिया महाराज, अठाना एवं नयागाव के लिए दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है। संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत 16 फरवरी को जनपद क्षेत्र नीमच के लिए रेडक्रास भवन नीमच में, 18 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय रतनगढ, 20 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय सिंगोली, 23 फरवरी को रेडक्रास भवन नीमच, 25 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय जीरन, 27 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय रामपुरा, 5 मार्च को शा.चिकित्‍सालय कुकडेश्‍वर एवं 6 मार्च को शा.चिकित्‍सालय मनासा में दिव्‍यंगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किए जा रहे है। यह शिविर प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित जनपद सीईओ एवं सीएमओ क्रमश: नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्‍त किए गए है। उप संचालक सामाजिक न्‍याय पराग जैन ने अधिकाधिक ऐसे दिव्‍यांगजन जिनका अभी तक दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है, वे शिविर में उपस्थित होकर अपना दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });