*KHABAR : अरनिया माली में आयुष शिविर सम्‍पन्‍न, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 12, 2026, 11:19 am Technology

नीमच | आयुष विभाग द्वारा अरनिया माली में बुधवार को निशुल्क आयुर्वेद निदान एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच कर, निशुल्क औषधि‍यां वितरित की गई। छात्रों को स्वच्छता एवं पोषण के बारे मे जानकारी दी गई। शिविर में 35 छात्रों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदनलाल पाटीदार ने सेवाएं दी। इस मौके पर शिक्षक दीपक शर्मा, अतहर हुसैन, पूरनलाल शर्मा, डॉ.सीमा पाटीदार भी उपस्थित थी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });