नीमच | म.प्र.भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के ई-केवायसी कराने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया हैं। ऐसे समस्त निर्माण श्रमिक जिनका ई-केवायसी अब तक पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें एक माह की समय-सीमा में अनिवार्य रूप से ई-केवायसी पूर्ण कराना होगा। श्रम पदाधिकारी नीमच ने बताया, कि निर्धारित समयावधि में ई-केवायसी पूर्ण नहीं कराने पर संबंधित निर्माण श्रमिक का पंजीयन निरस्त किया जाएगा, जिस पर अपील मान्य नहीं की जावेगी।