नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपीजावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना सिंगोली की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल वजनी 78.920 किलोग्राम अफीम के अवैध हरे पौधों को मय एक आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 12.02.2026 को पुलिस थाना सिंगोली पर मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम अथवा बुजुर्ग में आरोपी रतनलाल पिता कन्हैयालाल जाति बलाई उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम अथवा बुजुर्ग थाना सिंगोली जिला नीमच (म.प्र) के कब्जे वाले खेत पर सरसो के पौधो की खेती के बीच में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती की हुई पाई गई, जिनका मौके पर विधिवत तौल करते कुल वजनी 78.920 किलोग्राम अफीम के अवैध हरे पौधे होना पाये गये, जिन्हे बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद अफीम के हरे गिले पौधे को एनडीपीएस अधिनियम के आज्ञापक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। जप्त मश्रुका :- 1. अफीम के हरे गिले पौधे कुल वजनी 78.920 किलोग्राम किमति 7,90,000 रुपये। गिरफ्तार आरोपी :- 01. रतनलाल पिता कन्हैयालाल जाति बलाई उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम अथवा बुजुर्ग थाना सिंगोली जिला नीमच (म.प्र) उपरोक्त कार्यवाही :- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा थाना प्रभारी सिंगोली की टीम द्वारा की गई।