नीमच | आयुष विभाग अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जमुनिया कला में औषधालय परिसर में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में कुल 72 लाभार्थियों का पंजीयन कर, स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार किया गया। लाभार्थियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, पोषण परामर्श एवं आवश्यक औषधियां वितरित की गई। शिविर में डॉ.विमला पाटीदार, सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी भावना बैरागी, श्वेता जोशी ने सेवाएं दी।