नीमच | नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत 13 फरवरी शुक्रवार को प्रातः11 बजे वार्ड क्रमांक 23 के अंतर्गत आने वाले कालिका माता मंदिर परिसर स्कीम नंबर 7 में विधायक दिलीप सीह परिहार के प्रयासों से मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधो संरचना निर्माण योजना अंतर्गत 25 लाख की लागत से निर्मित कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का लोकार्पण एवं याकूब चाचा के मकान से बबलू यादव के मकान तक 14.59 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं नाली निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया है!
उपरोक्त जानकारी देते हुए वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद गुंजन विष्णु राठौर ने बताया कि उक्त लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदनाखंडेलवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिकों के विशेष आतिथ्य में आयोजित होगा!पार्षद राठौर ने बताया कि कम्युनिटी हाल में डोम निर्माण हेतु विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा वार्ड वासियों की मांग पर शासन से 20 लख रुपए की स्वीकृति प्रदान करवाई गई! पार्षद राठौर ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगणो व गणमान्य नागरिकों एवं वार्ड वासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है!