*KHABAR : स्वास्थ्य सभापति पुरोहित ने किया वार्ड क्रमांक 14 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, स्वच्छता पर्यवेक्षक को दिए नालियों की सफाई करवाने व कीटनाशक छिड़काव के निर्देश, MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 17, 2026, 8:17 pm Technology

नीमच | नगर पालिका परिषद, नीमच द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नपा अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व व स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित के निर्देशन में तैयारियां प्रारंभ कर दीगई है! मंगलवार 17 फरवरी को स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित ने स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक एवं स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज के साथ वार्ड क्रमांक 14 के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया एवं वार्ड के स्वच्छता पर्यवेक्षक को नालियों की सफाई करवाने एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए! इस दौरान पुरोहित ने प्राइवेट बस स्टैंड स्थित सुलभ कांप्लेक्स का भी निरीक्षण किया तथा वहां पदस्थ कर्मचारी को पर्याप्त साफ सफाई रखने एवं यूरिन पार्ट्स बदलने के निर्देश दिए! स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित निरीक्षण के दौरान वार्ड क्र.14 के कीर्तिनगर, उदय विहार,वृंदावन कॉलोनी,प्राइवेट बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में पहुंचे तथा उदय विहार में नालियों में गंदगी देखकर स्वच्छता पर्यवेक्षक विक्की पथरोड़ को नालियों की सफाई करवाने एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाने के निर्देश दिए! प्राइवेट बस स्टैंड पर पुरोहित में स्वच्छता पर्यवक्षक मनोहर थनवार को दोपहर में दो कर्मचारी बस स्टैंड पर नियमित रूप से लगवा कर सफाई करवाने के निर्देश दिए व सुलभ कंपलेक्स का भी निरीक्षण किया! साथ ही पुरोहित ने प्राइवेट बस स्टैंड पर दुकानदारों को स्वच्छता का ध्यान रखने, गंदगी न फैलाने तथा पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं घर एवं संस्थान का कचरा कचरा गाड़ी में ही डालने की समझाइश दी!

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });