*KHABAR : अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध नपा की कार्यवाही, एकता कॉलोनी में 08 नल संयोजन विच्छेद किये, MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 17, 2026, 8:21 pm Technology

नीमच | नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है! पूर्व में नाले व नालीयों में होकर जा रहे 100 से अधिक अवैध नल कनेक्शन को विच्छेद करने के बाद 15 फरवरी रविवार को भी नगर पालिका के जलकल अमले ने एकता कॉलोनी में पहुंचकर अवैध नल संयोजनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 8 नल संयोजन विच्छेद किये! रविवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश पर नगर पालिका की जलकल शाखा के सुपरवाइजर नाथूलाल नागर नलों में गंदे पानी की शिकायत पर कर्मचारियों की टीम के साथ एकता कॉलोनी में पहुंचे और पाइप लाइन का निरीक्षण कर 08 नल संयोजन विच्छेद कर शिकायत का निराकरण किया तथा रहवासीयो को हिदायत दी गई कि भविष्य में अवैध नल कनेक्शन न करे अन्यथा अवैध नल कनेक्शन करने पर आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी! मुख्य नगर पालिका अधिकारी बामनिया ने बताया कि अवैध नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी! जनता से आग्रह है कि जिसके भी यहां अवैध नल कनेक्शन है वह उसे शीघ्र वैध करवा ले और होने वाली परेशानी से बचें!

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });