*KHABAR : तीन दिन में सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज सभी शिकायतों को गम्‍भीरतापूर्वक निराकृत करें, समय-सीमा पत्रों में निराकरण की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 18, 2026, 11:22 am Technology

नीमच | सभी राजस्‍व अधिकारी नामांतरण, बटवारा का समय सीमा में निराकृत करना सुनिश्चित करें। नामांतरण, बटवारा का कोई भी प्रकरण समय सीमा के बाह्य ना हो। इस पर विशेष ध्‍यान दें। सभी जिला अधिकारी आगामी तीन दिनों में सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक निराकृत करें और संतुष्‍टी के साथ निराकरण का प्रतिवेदन दर्ज करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्‍वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे आगामी शिक्षण सत्र में शाला जाने योग्‍य कोई भी बच्‍चा स्‍कूल में प्रवेश से शेष ना रहे। ऐसी कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित करें, तो जिले में एक भी शाला जाने योग्‍य बच्‍चा शाला त्‍यागी या प्रवेश से शेष ना रहे। उन्‍होने निर्देश दिए, कि आंगनवाडी केंद्रों से 6 वर्ष आयु के बच्‍चों की सूची प्राप्‍त कर उन्‍हें उन सभी बच्‍चों को शाला में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });