नीमच। नीमच विकास के लिए हर संभव मदद मेरी प्राथमिकता हैं नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने मंगलवार को म प्र विधानसभा में नीमच विधानसभा के जीरन तहसील के ग्राम बमोरा में कृषकों को ग्रिड के अभाव में आ रही परेशानियों के लिए बमोरा में नवीन 132/33KV ग्रिड की मांग मुख्यमंत्री से की,नीमच विधायक परिहार ने कहा कि इस ग्रिड की स्वीकृति से नीमच विधानसभा के लगभग 130 गांव के 3000 कृषक लाभान्वित होंगे उन्हें वोल्टेज समस्या नही झूझना पड़ेगा,इस अवसर पर विधायक परिहार ने GBS बीमारी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आर्थिक सहायता की मांग की,जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकृति दी।समस्त समस्याओं के निराकरण के लिए नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने मुख्यमंत्री जी का आभार माना।