*KHABAR : योजनाओं के क्रियान्‍वयन में नीमच जिला प्रवेश में टाप,प्रयास करें कि सभी शालाओं में ड्राफ्ट आउट बच्‍चों का प्रतिशत जीरों रहे है, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 20, 2026, 12:11 pm Technology

नीमच | म.प्र.शासन द्वारा विभिन्‍न विभागों के माध्‍यम से संचालित 16 योजनाओं के क्रियान्‍वयन एवं लक्ष्‍यपूर्ति में नीमच जिला प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्‍त कर, अव्‍वल स्‍थान पर रहा है। यह जानकारी मुख्‍य सचिव अनुराग जैन की अध्‍यक्षता में गुरूवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से आयोजित कमिश्‍नर्स, कलेक्‍टर्स एवं पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस में दी गई। इस कांफ्रेंस में सभी अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव एवं सभी विभागों के प्रमुख सचिव भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया, कि प्रदेश की सभी स्‍कूलों में आगामी एक अप्रेल 2026 को नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होगा। एक अप्रेल से ही शालाओं में प्रवेशोत्‍सव आयोजित किए जाएंगे और विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्‍तके वितरण किया जावेगा। मुख्‍य सचिव ने निर्देश दिए, कि सभी जिले प्रयास करें, कि नवीन शिक्षा सत्र में स्‍कूलों में ड्राप आउट छात्रों की संख्‍या जीरों रहे। आंगनवाडी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्‍चों का भी प्रवेश हो जाए और उनका नामांकन पोषण ट्रेकर एप पर दर्ज हो। रोजगार उद्योग निवेश की समीक्षा में बताया गया, कि विभिन्‍न 16 योजनाओं के क्रियान्‍वयन एवं लक्ष्‍यपूर्ति में 640 अंकों का स्‍कोर प्राप्‍त कर नीमच जिला प्रदेश में टाप रहा है। बैठक में सभी योजनाओं में सभी जिलो को शतप्रतिशत लक्ष्‍यपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। बैठक में बताया गया, कि प्रदेश की प्रत्‍येक विधानसभा क्षेत्र में एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जावेगा। इसके लिए भूमि चिहिंत कर एम.एस.एम.ई. विभाग को प्राथमिकता से आवंटित कर दी जाए। इसमें कोई विलम्‍ब ना हो। नवीन स्‍वीकृत जनपद कार्यालयों के भवन निर्माण के लिए भी स्‍थान चिंहित कर भूमि आवंटन 15 दिवस में करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुशासन, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, पी.एम.सूर्य घर मुक्‍त बिजली योजना, संवेदनशील बस्तिओं का चिंहाकन कर झांतला प्‍लान तैयार करने, जिला बिजनेस रिप्‍लाय एक्‍शन प्‍लान 2026 तैयार करने, वन अधिकार दावों का निराकरण, मजरा टोला योजना के तहत हितग्राहियों अनुमोदन, विभिन्‍न जिला स्‍तरीय समितियों का गठन, लखपति दीदीयों को बैंक लिकेज आदि बिंदुओं पर भी विस्‍तार से चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिए गये। नीमच के एन.आई.सी.कक्ष में इस कांफ्रेस में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एस.पी.अंकित जायसवाल, एडीएम बी.एस.कलेश सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });