*KHABAR : भारत विकास परिषद सुभाष शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली धुलेंडी पर्व, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 5, 2026, 8:39 pm Technology

नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, नीमच द्वारा होली धुलेंडी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिषद परिवार के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रंग, उमंग और आपसी प्रेम का वातावरण देखने को मिला। सभी सदस्यों ने मिलकर इस पावन पर्व को भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के संदेश के साथ मनाया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि होली का त्योहार आपसी एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर अध्यक्ष ललित राठी, सचिव मनीष गर्ग, कोषाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल तथा महिला प्रमुख मीनाक्षी मालू सहित परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को हैप्पी होली की शुभकामनाएं दीं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });