नीमच। कृष्णा नगर कॉलोनी में होली पर्व के उपलक्ष्य में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया, जिसमें कॉलोनी के सभी परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडितजी द्वारा पूजा एवं मंत्रोच्चार से की गई। शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित कर समस्त कॉलोनीवासियों ने परिक्रमा कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामनाओं की प्रार्थना की। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा अर्चना की, वहीं बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हमें समाज में प्रेम, सौहार्द एवं एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कृष्णा नगर में आयोजित यह आयोजन सौहार्द और भाईचारे का सुंदर उदाहरण बना