मंदसौर । शिवना शुद्धिकरण अभियान के 93वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ नदी के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया। नदी के तट पर लंबे समय से जमा प्लास्टिक की थैलियां, बोतलें और अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाया गया । इसके बाद श्रमदानियों ने नदी में उतरकर जलधारा के भीतर फंसे प्लास्टिक कचरे को भी बाहर निकाला । नदी के पानी में जमा कचरा व गाद को श्रमदानियों ने निकाला । इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने बताया कि इस अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक उपयोग कम करने और कचरा इधर-उधर न फेंकने के लिए जागरूक भी किया गया । जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7:30 से 9:30 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे । रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 93वे दिन श्रमदान करने वालों में विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में हेमराज खाबिया,रमेश सोनी, भंवरलाल प्रजापत,अभिषेक तिवारी,महेश दुबे,राकेश जैन पिंटू,विजय आनंद ,नमन पालीवाल,गांव गुराडिया शाह से रामनिवास पाटीदार ,रामसुख पाटीदार, फकीरचंद पाटीदार, परशराम पाटीदार, देवीलाल सेन, अर्पित पाटीदार,दिलीप पाटीदार,महिला नेत्रीयों में इष्टा भाचावत ,राखी सत्रावाला,अनीता भदोरिया, वर्षा सांखला,प्रमिला पंवार,वर्षा धोसरिया,कांग्रेसजन मे राजनारायण लाड़,विकास दशोरा, सोहन धाकड़,दिलीप देवड़ा,विनोद शर्मा, शैलेन्द्र गोस्वामी,संजय नाहर,रमेश सिंगार,अजय सोनी,रमेश ब्रिजवानी,मनोहर नाहटा,विश्वास दुबे,राजेश खिंची,सादिक गौरी,राकेश सेन,नितनेश बसेर,राजेश चौधरी,ऋषिराज लाड़ ,प्रिंस सत्रावाल गोपाल बंजारा,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।