*KHABAR : मुख्‍य सचिव अनुराग जैन ने वी.सी. के माध्यम से तैयारि‍यों की समीक्षा की, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 28, 2026, 11:49 am Technology

नीमच | महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिये भारत सरकार द्वारा देशव्यापी एच.पी.वी. (ह्युमन पैपिलोमा वायरस) अभियान शनिवार से प्रारंभ किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी जी द्वारा राजस्थान के अजमेर से किया जावेगा। साथ ही प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के सफल संचालन एवं आवश्‍यक तैयारी की समीक्षा मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अशोक वर्णवाल, मिशन संचालक डॉ.सलोनी सिडाना ने विडीयो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की गई। वी.सी. में मुख्‍य सचिव जैन ने निर्देश दिए, कि अभियान को व्‍यापक सामाजिक जनजागृति के साथ क्रियान्वित कर, अधिकतम बालिकाओं को वैक्सीन से लाभांवित करे। नीमच में वीडियों कांफ्रेंसिंग कक्ष में वी.सी. में कलेक्टर हिमांषु चन्द्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शंभुलाल पाटीदार, वी.सी.सी.एम. विजय बडोने उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया, कि जिला स्तरीय समारोह शनिवार को जिला चिकित्सालय परिसर में डायलिसीस सेन्टर के सामने जनप्रतिनिधि‍ एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में किया जावेगा। डॉ.प्रसाद ने बताया कि यह अभियान वर्तमान में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष में प्रवेश के 03 माह तक की किशोरियों के लिये प्रारंभ किया जा रहा है। यह वेक्‍सीन भविष्य में संभावित सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है। उक्त वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित होकर प्रभावशाली है तथा वैश्विक स्तर पर कई देशों मे पहले से प्रचलन में है। डॉ.प्रसाद ने बताया, कि जिले मे एच.पी.वी.वैक्सीन लगाने को लेकर समस्त तैयारीयां पूर्ण कर ली गई है। स्कूल शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से लक्ष्य समूह की बालिकाओं की लाईन लिस्ट तैयार कर ली गई है। प्रथम चरण में जिला चिकित्सालय नीमच सिविल हास्पिटल रामपुरा मनासा जावद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोली जीरन इन छः स्थानों को टीकाकरण केन्द्र के रूप में चिन्हि‍त किया है। शनिवार से उक्त छः केन्द्रों पर टीकाकरण प्रारंभ किया जावेगा। अभियान के लिये जिले में वैक्सीनेटर को प्रशिक्षित किया जा चुका है। राज्य स्तर से प्राप्त प्रोटाकोल के अनुसार समस्त तैयारियां कर ली गई है, राज्य से वैक्सीन भी प्राप्त कर ली गई है तथा संबन्धित केन्द्रों पर वितरीत भी कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि उक्त टीकाकरण कार्यक्रम पूर्णतः स्वैच्छिक होकर बालिकाओं के माता पिता की सहमति के उपरांत ही टीकाकरण किया जावेगा टीकाकरण केन्द्र पर बालिका का आधार कार्ड एवं कोई भी एक मोबाईल न. के साथ उपस्थित हो। डॉ.प्रसाद ने जिले के समस्‍त अभिभावको से अपील की है, कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिका को आवश्‍यक रूप से उक्त वैक्सीन लगवाए, जिससे उनकी स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा हो सके।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });