*KHABAR : जमुनिया कला में 7वीं गणेश भजन संध्या आज, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 28, 2026, 11:37 am Technology

नीमच । ग्राम जमुनिया कला में विगत सात वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही गणेश भजन संध्या का सातवां आयोजन आज, 28 फरवरी 2026, शनिवार को रात्रि 7:00 बजे से भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ग्राम के शिव परिवार मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा।इस धार्मिक परंपरा की शुरुआत पूर्व सरपंच विनोद जायसवाल द्वारा अपने माता स्वर्गीय संतोष देवी एवं पिता स्वर्गीय श्रवण कुमार की पावन स्मृति में शिव परिवार मंदिर के निर्माण के उपरांत की गई थी। उसी समय गणेश भजन संध्या की नींव रखी गई, जो निरंतर सात वर्षों से आयोजित होती आ रही है। वर्तमान सरपंच सुमन विनोद जायसवाल के नेतृत्व में इस वर्ष भी भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्केस्ट्रा आयोजक बाबू तूफान एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा, जो भक्ति संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।सरपंच सुमन विनोद जायसवाल ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। ग्रामवासियों में आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });