*KHABAR : स्वच्छता का शनिवार नपा सीएमओ ने छोटी छोटी गलियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देखी सफाई व्यवस्था, सड़क पर बंधे पशुओं को मोके पर पकड़वाया, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 28, 2026, 5:31 pm Technology

नीमच | जिला कलेक्टर द्वारा घोषित स्वच्छता का शनिवार अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने शनिवार 28 फरवरी को शहर की छोटी-छोटी गलियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कार्य के समय इधर-उधर घूम रहे कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अपने-अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान देने के निर्देश दिए, साथ ही निरीक्षण के दौरान बामनिया ने वात्सल्य भवन के बाहर विद्युत डीपी के पास पशु बंधे पाए जाने और वहां भारी गंदगी को देख तुरंत पशु वाहन मंगवाकर पशुओं को वाहन में भरवा कर गौशाला भिजवाया व पशु मालिक को भविष्य में वहां पशु न बाँधने की हिदायत दी! विदित हो कि करीब एक माह पहले जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले की सभी निकायों के अधिकारियों को प्रति शनिवार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे! उसी निर्देश के तहत बामनिया द्वारा निरंतर शनिवार के साथ ही अन्य दिनों में भी शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को सूद्रण बनाया जा रहा है! शनिवार 28 फरवरी को बामनिया ने वीर पार्क रोड, जैन भवन रोड,मिडिल स्कूल रोड, महेश्वरी भवन के पीछे वाले रोड, सिंधी कॉलोनी,लायंस पार्क चौराहा, वातसल्य भवन रोड,दशहरा मैदान आदि क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, इस दौरान बामनिया ने वीरपार्क रोड से बगला क्षेत्र में जाने वाली छोटी-छोटी गलियों, बंगला नंबर 38 आदि में भी जाकर सफाई व्यवस्था देखी और गंदगी पाए जाने पर स्वच्छता पर्यवेक्षक व स्वच्छता जनसेवकों को नालियों व सड़क की नियमित रूप से सफाई करने तथा समय पर कचरा उठाने के निर्देश दिए! वात्सल्य भवन के बाहर सड़क पर दो पशु बंधे हुए पाए जाने पर मौके पर पशु वाहन मंगवा कर दोनों पशुओं को पशु वाहन द्वारा गौशाला भिजवाया एवं स्वच्छता टीम बुलवाकर नाले की सफाई भी प्रारंभ करवाई! निरीक्षण के दौरान एक सफाई कर्मी को अपना क्षेत्र छोड़कर अन्य क्षेत्र में घूमता पाए जाने पर उन्हें अपने ही क्षेत्र में काम करने की हिदायत दी! बामनिया ने निरीक्षण के दौरान अनेक जगह सड़क पर मकान का वेस्ट मटेरियल(सी एन्ड डी ) पाए जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी व स्वच्छता निरीक्षकों को ट्रैक्टर ट्राली से उक्त सामग्री भरवा कर संबंधित के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए! निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक व स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज भी साथ थे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });