नीमच | जनपद पंचायत नीमच के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास परियोजना, नीमच ग्रामीण द्वारा गुरुवार को बाल विवाह रोकथाम हेतु संचालित 100 दिवसीय अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत नीमच की महिला बाल विकास समिति के सभापति रतनलाल मालावत विशेष रूप में उपस्थित थे। कार्यशाला दो पारियों में आयोजित की गई।। परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाल विवाह हो जाने से बालिकाओं की शिक्षा बाधित हो जाती है जिससे बालिकाओं का भविष्य प्रभावित होता है।आर्थिक निर्भरता और घरेलू हिंसा की संभावना बढ़ती है.कुपोषण एवं सामाजिक असमानता की समस्या रहती है। कार्यशाला में लाड़ली बालिकाओं का समग्र सत्यापन, आभा आईडी, अपार आईडी, पोषण ट्रैकर, आंगनवाड़ी केंद्र संचालन, अभिलेख संधारण आदि विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। । उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यशाला में सुपरवाइजर सपना बैरागी, सारिका केदार, नाजिमा बी, उमा शर्मा, वंदना गुर्जेला, रिहाना खान, पिंकी भाटिया एवं इंदु सोनी द, ने विभिन्न बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया