*KHABAR : पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता महाराणा बंगला स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मनुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 26, 2026, 7:55 pm Technology

नीमच | पुलिस महानिदेशक भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा चलाये जा रहे चोरी के अपराधों में आरोपियों की धरपकड हेतु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम द्वारा थाना नीमचकेंट के अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 305 (ए), 331(4) बी.एन.एस में आरोपी दिपक को गिरफतार कर चोरी किया मनुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण दिनांक 25.02.2026 को फरियादी सुदीप पिता दौलतसिंह बावेल, उम्र 58 साल, निवासी बंगला नम्बर 45 सीआरपीएफ रोड ने थाना नीमचकेंट उपस्थित होकर रिपोर्ट किया की मैं उक्त पते पर रहता हूं। मेरी महाराणा बंगले रोडवेज बस स्टेण्ड बी ब्लाक में दुकान न. 06 उदय इंटर प्राईजेस के नाम से दुकान है। दिनांक 22.02.2026 को रविवार होने से दुकान बंद थी। दिनांक 23.02.2026 के 9.30 बजे सुबह मेरे दुकान पडोसी महेश जी परवानी के द्वारा मुझे फोन कर बताया कि आप की दुकान की दीवार मे होल होकर शटर उचा दिख रहा है सुचना पर मैने दुकान मे जाकर देखा तो दुकान का शटर उंचा होकर दीवार मे होल दिख रहा था, मेने दुकान के अन्दर जाकर देखा तो केश काउंटर पर लगा ताला टुटा पडा है व कैश काउंटर के अन्दर रखे नगदी 5000 रुपये व मेरा आधार कार्ड गायब होकर कागजात बिखरे पडे कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि दिनांक 22.02.2026 की दरमियानी रात्रि मे मेरी दुकान मे होल करके दुकान के अन्दर घुसकर कैश काउंटर के अन्दर रखा मेरा आधार कार्ड व नगदी 5000 रुपये चोरी कर ले गया। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 305 (ए), 331 (4) बी.एन.एस का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना उक्त अपराध में अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु हरसम्भव प्रयास किये जाकर लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे देख अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये। बाद दिनांक 25.02.2026 को आरोपी दिपक पिता कुलदीप कश्यप, उम्र 24 साल, निवासी ग्राम टटीयाना सरदेडी, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार कर सदर अपराध में पुछताछ करते उक्त आरोपी द्वारा दिनांक 22.02.2026 को महाराणा बंगला स्थित उदय इंटर प्राईजेस दुकान में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया गया। जो उक्त आरोपी के कब्जे से चोरी किया मश्रुका नगदी 4000/- रूपये, घटना में चोरी करने हेतु उपयोगी लोहे का सब्बल व एक हथौडी जप्त किये गये है। उक्त आरोपी से अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधों में पुछताछ कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी :- 01. दिपक पिता कुलदीप कश्यप, उम्र 24 साल, निवासी ग्राम टटीयाना सरदेडी, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा जप्त मनुका :- 01. नगदी 4000/- रूपये, 02. एक लोहे का सब्बल, 03. एक लोहे की हथौडी। महत्वपुर्ण योगदान : - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि शिवलाल कलमी व थाना नीमचकेंट की टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });