नीमच | प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में सोमवार को रेडक्रास नीमच में निशक्तजनों की पहचान कर उन्हें निशक्तता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शिविर आयोजित किया गया। दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान कर त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जिले में विभिन्नि विभागों महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कुल शिक्षा विभाग, जनजातिय कार्य,पंचायत एवं ग्रामीण विकास,आयुष, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, परिवहन विभाग के सहयोग से आयोजित विशेष शिविर में 129 दिव्यांगजनों ने पंजीयन करवाकर, लाभ उठाया। उपसंचालक सामाजिक न्याय पराग जैन ने बताया, कि इस शिविर में कुल 129 दिव्यांग जनों ने पजीयन करवाया। इसमें अस्स्थि बाधित 29, तंत्रिका तंत्र के 6, मानसिक दिव्यांग 8 ,दृष्टि बाधित 2, दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए 45, रेल्वे प्रमाण पत्र के लिए 18, एवं बल यात्रा पास के 38 दिव्यांग जनों को चयनित कर लाभान्वित किया गया