दैवेभो, आउटसोर्स ,ठेका संविदा, विनिमित कर्मी एकता यूनियन के सचिव गोपाल बोरीवल ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नगर पालिका में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, संविदा एवं विनियमित कर्मचारियों की एक बैठक दिनांक 22 फरवरी 2026 को स्थानीय गांधी वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में बाग बगीचा, व्हीकल शाखा, निर्माण शाखा, जलकल, पथ प्रकाश एवं कार्यालय में कार्य करने वाले संविदा, ठेका , विनियमित एवं अस्थाई श्रेणी के कर्मी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता शहजाद खान ने की। बैठक में संगठन के नए पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। जिसमें अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष मुकेश बोरीवल, सुनील परमार, सचिव गोपाल बोरीवल, सह सचिव बापू सिंह राजपूत, संगठन सचिव मोहम्मद अकील, कोषाध्यक्ष सौरभ चौहान एवं कार्यकारिणी में लोकेश सोनी, रवि शर्मा ,शक्ति सिंह, मनीष जोशी, गौतम धनगर, दीपक माली ,अर्जुन मौर्य, सलामत खान, चेतन कुमार, राजेश मालवीय, चुन्नीलाल, विशाल चौहान, शेरू चौहान, धर्मेंद्र बोरीवल, जितेंद्र सिंह, प्रवीण पटेल, पन्नालाल मीणा, प्रेमचंद, शहराज खान, देवेंद्र सिंह राणावत को सरस्वती से चुना गया। बैठक में सबकी सहमति से अस्थाई श्रेणी के समस्त कर्मचारियों के हित में कार्य किए जाने हेतु कार्यवाही को सक्रिय रूप से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों को सीटू के प्रदेश सचिव शैलेंद्रसिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम लोगों के पास एकता के साथ अपने अधिकार के लिए लड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। सरकार चुंकि निश्चित अवधि का रोजगार ला रही है ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए स्थाई नौकरी के अवसर समाप्त होंगे एवं अभी भी जो अस्थाई श्रेणी के लोग कार्य कर रहे हैं उनका रोजगार भी खतरे में है। इसलिए निश्चित अवधि के रोजगार का विरोध किया जाना चाहिए और सरकार से मांग की जानी चाहिए कि सबको नियमित किया जाए। इस अवसर पर हरिशंकर बैरागी, मोहन कुमार, सुभाष शर्मा, जीवन सिंह, लाभचंद, पन्नालाल मालवीय ,महेंद्र जाट प्रवीण बाड़ोलिया विक्रम सिंह चावड़ा दीपक खारोल पवन कुमार दशरथ सिंह सहित कई साथी उपस्थित थे