*KHABAR : कलेक्टर ने किया ओलंपियाड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 26, 2026, 8:02 pm Technology

नीमच | जिले में ओलंपियाड परीक्षा के परिणाम के आधार कक्षा 2 से कक्षा 8 तक प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विषय के कुल 32 सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थीयों का सम्मान समारोह गुरुवार क को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने सर्वोच्च अंक प्राप्त सभी विद्यार्थियों व उनके गाइड शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस एम मांगरिया, जिला परियोजना समन्वयक दिलीप व्यास, सहायक परियोजना समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी एवं नरेश जोशी एवं तीनों विकास खंड के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने इस प्रकार की परीक्षाओं के माध्यम से शिक्षा के स्तर एवं विभिन्न परीक्षाओं में अधिकतम सफलता के लिए विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स । उन्होंने गाइड टीचर को निर्देशित किया कि शिक्षण में किन बातों का ध्यान रखा जाए । कलेक्टर ने इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सीईओ ने प्रत्येक स्तर की परीक्षा में अच्छी तैयारी के साथ में अच्छे प्रदर्शन किस प्रकार से प्राप्त किया जाए इस पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपियाड प्रभारी एवं जिला अकादमिक समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी ने किया। शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक दिलीप व्यास ने बताया कि जिले में 18 नवंबर 2025 को प्रथम स्तर अर्थात जन शिक्षा केंद्र स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता संपन्न करवाई गई थी .इस परीक्षा हेतु पूर्व में पंजीकृत 14645 में से 14546 विद्यार्थी जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुए थे। इस आधार पर हम राज्य में प्रथम स्थान पर रहे थे एवं द्वितीय स्तर अर्थात जिला स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता जो कि तीनों विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित करवाई गई थी। उसमें जन शिक्षा केंद्र स्तर से 2244 विद्यार्थी चयनित होकर आए थे। जिसमें से 2212 विद्यार्थी 16 एवं 17 जनवरी 26 को हुई इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });