*KHABAR : मुख्‍मंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने उज्‍जैन के दर्शनीय स्‍थलों के चित्र वाले पोस्‍ट कार्ड का लोकार्पण किया, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 25, 2026, 6:00 pm Technology

उज्जैन। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य और केंद्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की अध्‍यक्षता में आयोजित ग्रामीण डाक सेवा सम्‍मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी किए गए उज्‍जैन के धार्मिक दर्शनीय स्‍थलों के चित्र वाले पोस्‍ट कार्ड का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। शिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला मैदान पर डाक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया द्वारा धर्मिक नगरी उज्‍जैयिनी के प्राचीन धार्मिक स्‍थल के चित्र वाले पोस्‍ट कार्ड का लोकार्पण किया गया। डाक विभाग द्वारा उज्‍जैन के प्राचीन महाकालेश्‍वर मंदिर, कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, सिद्धवट मंदिर, महर्षि सांदीपनि आश्रम, हरसिद्धि माता मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर और शिप्रा तट रामघाट के चित्र वाले 20 रूपए मूल्‍य वाले पोस्‍ट कार्ड तैयार किए गए है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डाक विभाग द्वारा उज्‍जैन के प्राचीन मंदिरों के चित्र वाले पोस्‍ट कार्ड जारी करने की अनुपम पहल है। इससे उज्‍जैन को एक नई पहचान मिलेगी। यह पोस्‍ट कार्ड उज्‍जैन की यादों के रूप में कोई भी व्‍यक्ति अपने शुभ चिंतकों को अपने संदेश लिखकर भेज सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को डाक विभाग द्वारा स्‍मृति चिन्‍ह के रूप में धार्मिक स्‍थल के चित्र वाले पोस्‍ट कार्ड भेट किए

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });