*KHABAR : नपा की पीआईसी बैठक में 271 करोड़ से अधिक का बजट सर्वसहमति से पारित बजट में पारित राशि से लगेंगे शहरको विकास के नए पंख - स्वाति चोपड़ा, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 25, 2026, 7:33 pm Technology

नीमच | नगर पालिका परिषद नीमच के वर्ष 2026 -27 के बजट को लेकर पीआईसी की बैठक 25 फरवरी बुधवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित नपाध्यक्ष कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता मेंआहूत की गई! बैठक में 273 करोड़ 77 लाख 72हजार 756 रुपए की आय एवं 271 करोड़ 88 लाख 65हजार 301 रुपए की व्यय वाले वर्ष 2026 -27 के अनुमानित बजट को पीआईसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया! इस संभावित बजट में एक करोड़ 89 लाख 7455 रुपए की संभावित बचत दर्शाई गई है! नपाध्यक्ष चोपड़ा ने कहा कि नगर पालिका के इस बजट में शहर विकास की अनेक बड़ी-बड़ी योजनाओं को शामिल किया गया है जिससे शहर को विकास के नए पंख लगेंगे और नीमच शहर विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा! नपा अध्यक्ष चोपड़ा ने बताया कि वर्ष 2026- 27 के इस बजट में नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन, मेडिकल कॉलेज के सामने यू शेप मार्केट, शहर में फूड जॉन, सुंदर पिकनिक स्पॉट के लिए ग्वालटोली के पास नमो पार्क, शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर सुंदर स्वागत द्वार सहित विकास के अनेक कार्यों को सम्मिलित किया गया है! इसी के साथ बजट में दो कॉलोनी विकसित करने के लिए भी सहमति प्रदान की गई है जिसमें आवासीय एवं व्यवसायिक कॉलोनी विकसित की जाएगी जिससे नगर पालिका को बहुत बड़ी आय प्राप्त होगी जो शहर विकास पर खर्च की जाएगी! बैठक में राजस्व सभापति वंदना खंडेलवाल के साथ ही पीआईसी सदस्य एवं सभापति छाया जायसवाल, दारासिंह यादव कुसुम जोशी, नीरज अहीर, धर्मेश पुरोहित नपा अधिकारी कन्हैया लाल शर्मा, जमनालाल पाटीदार, धर्मेंद्र बुंदेला आदि उपस्थित थे!

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });