मंदसौर-नीमच- जावरा। मंदसौर-नीमच- जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता को लोकसभा की भारत-मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह (India–Mauritius Parliamentary Group) का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समूह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में गठित किया गया है, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल को ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है । इस मनोनयन को भारत और मॉरीशस के बीच संसदीय सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों तथा द्विपक्षीय संवाद को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे। साथ ही भारत और मॉरीशस के बीच कृषि उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह काफी महत्वपूर्ण होगा इससे दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों में भी मजबूती आएगी ज्ञात रहे की मॉरीशस के विकास में भारतीयों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है व निश्चित रूप से आगे भी दोनों देशों के सामरिक राजनीतिक और राजनीतिक संबंधों में मजबूती प्रदान होगी सांसद श सुधीर गुप्ता ने इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया