*KHABAR : ट्रेड डील और गिरफ्तारियों पर भड़का यूथ कांग्रेस का गुस्सा, कल सड़कों पर उतरेगा संगठन, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 27, 2026, 11:23 am Technology

नीमच। कथित ट्रेड डील को लेकर किसानों के हित प्रभावित होने के आरोप और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय पर यूथ कांग्रेस कल जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। संगठन ने इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह (मन्नू बन्ना) ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी को शाम 5 बजे पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारत माता चौराहा (फोर जीरो चौराहा) पर एकत्रित होकर विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी है। संगठन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां किसानों के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं, वहीं शांतिपूर्ण विरोध करने वाले युवा नेताओं की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर किसानों और युवाओं के हित में आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });